व्यवस्था
व्यवस्था के बारे में

अव्यवस्था · बिखराव → व्यवस्था · सलीका

हमने 'अ' हटा दिया।

शादी के सीज़न में स्टूडियो डायरी, व्हाट्सऐप चैट और याददाश्त के भरोसे चलता है। हमने एक ऐसी जगह बनाई जहाँ सब कुछ सलीके से आ जाता है।

शुरुआत यहीं से

हर स्टूडियो के पास ये डायरी होती है।

शर्मा × मेहता शादीपक्की

गुरु · 12 नव

हल्दी · उदयपुर09:00

मेहंदी · उदयपुर16:00

शनि · 14 नव

रिसेप्शन19:30

तय रकम₹1,80,000
मिला₹25,000
बाकी₹1,55,000
इनवॉइस INV-2026-27-0014 · UPI QRभेजा गया
  1. बारह नवंबर। एक ही पन्ने पर दो शादियाँ। एडवांस आया तो, पर किसी को याद नहीं कि कैश था या UPI। बिल अभी बनाना बाकी है।
  2. इसमें किसी की गलती नहीं। सीज़न में डायरी इतनी तेज़ी से भरती है कि सब कुछ याद रखना मुमकिन नहीं।
  3. Vyavastha में यही पन्ना एक बुकिंग बन जाता है: हर फ़ंक्शन अपने दिन पर, एडवांस रिकॉर्ड में, बाकी रकम आपके सामने, इनवॉइस एक टैप दूर।
हम क्या मानते हैं

चार बातें जिन पर हम नहीं झुकते

  • एक मिनट में शुरू

    एक फ़ोन नंबर और OTP। न कार्ड, न कागज़ी काम, न सेटअप कॉल।

  • क्लाइंट को कोई ऐप नहीं चाहिए

    कोटेशन और इनवॉइस एक लिंक में खुलते हैं। आप उसे एक टैप में व्हाट्सऐप पर भेजते हैं।

  • भारत के नियम, पहले से तैयार

    CGST और SGST या IGST, नियम 46 वाले इनवॉइस, और UPI ID जोड़ते ही बिलों पर UPI QR।

  • सीज़न सच्चाई है

    शूट रुकें तो साल में 60 दिन तक पॉज़ करें। वो दिन आपको वापस मिलते हैं।

साफ़ बात

क्या तैयार है, और क्या अभी नहीं

आप खुद पता लगाएँ, इससे अच्छा है हम पहले बता दें।

आज तैयार

  • टीम सीट और अनुमतियों वाले स्टाफ़ रोल
  • हर फ़ंक्शन के साथ बुकिंग, दिन के हिसाब से
  • कोटेशन जिन्हें क्लाइंट लिंक से स्वीकार करता है
  • GST इनवॉइस, क्रेडिट नोट और UPI QR
  • हर क्लाइंट और बुकिंग का पेमेंट हिसाब
  • कोटेशन पर पोर्टफ़ोलियो एल्बम
  • सब कुछ Excel में, कभी भी

आगे आ रहा है

  • कई ब्रांच वाले स्टूडियो
आपका डेटा

आपके क्लाइंट आपके हैं

हम आपकी क्लाइंट लिस्ट न बेचते हैं, न किसी से साझा करते हैं। आपके स्टूडियो का डेटा बाकी हर स्टूडियो से अलग रखा जाता है। जब चाहें, सब कुछ Excel में निकाल लें।

इस सीज़न डायरी बंद कीजिए।

14 दिन मुफ़्त, सब कुछ चालू। कोई कार्ड नहीं।

मुफ़्त ट्रायल शुरू करें